Date : 2019-10-30     ||      Author : Manoj Kumar
JAL KYU BACHANA CHAHIYE
हमें जल क्यों बचाना चाहिए
इस धरती पर जीवित रहने के लिए हर मनुष्य, पेड़-पौधे, जीव-जंतु आदि को पानी की जरूरत होती हैं, मगर फिर भी कई लोग आज भी पानी को बर्बाद करते हैं ! जल ही जीवन हैं फिर भी लोग पानी को कम महत्व देते हैं! आज के समय में कुछ लोगो के पास तो पीने के लिए भी पानी नहीं होता हैं! क्योकि साफ़ पानी के संसाधन बहुत ही कम हैं! जिसकी वजह से साफ़ पानी मिलना बहुत ही मुश्किल हैं! जल को साफ़ रखना भी बहुत जरूरी हैं क्योकि यह हमें स्वस्थ रखने के साथ-साथ वातावरण को भी साफ रखने में करता हैं! इसीलिए यदि हमें अपने ब्रह्मांड को बचाना है, तो हमें पानी को बर्बाद होने से बचाना ही होगा!
ऐसे बहुत से कारण हैं जिसकी वजह से हम पानी को बर्बाद होने से बचा सकते हैं:
1)वातवरणकोबचानेमेंमददकरताहै:
जब हम पानी का कम इस्तेमाल करते हैं तो इसे साफ़ करने में भी कम ऊर्जा खर्च होती हैं क्योकि सभी जगहों पर साफ़ पानी पहुँचाने के लिए ज्यादा ऊर्जा की आवश्यकता होती हैं! जिससे प्रदूषण भी कम होता हैं और वातावरण भी साफ़ रहता हैं!
2) गंदे पानी से शरीर को नुकसान पहुँचता हैं:
साफ़ पानी जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं!अगर हम 2 दिन तक पानी नहीं पीयेंगे तो हमारे शरीर में पानी की कमी हो जायगी! इसीलिए जीवित रहने के पानी बहुत जरूरी हैं! गन्दा पानी पीने से हमारे शरीर में बहुत सी बीमारियां हो जाती हैं! इसीलिए हमे फ्रेश और साफ़ पानी पीना चाहिए!
3) खुद को साफ रखने के लिए:
हमें रोज नहाने के लिए पानी की आवश्यकता होती हैं! बिना साफ़ पानी के नहाया नहीं जा सकता! अगर हम खुद को साफ़ नहीं रखेंगे तो कई सारी बीमारियां होने की संभावना हो सकती हैं और अगर साफ़ पानी ही नहीं होगा तो इंसान खुद को साफ़ नहीं रख पाएगा!
4) पानी ऊर्जा का भी स्त्रोत होता है:
पानी ऊर्जा का भी एक सुविधाजनक स्त्रोत होता है और यह ऊर्जा हर तरह से हमारे कामों में मदद करती हैं! बांध बनाने और पनबिजली परियोजनाओं के लिए यह ऊर्जा का एक बहुत ही अच्छा स्त्रोत हैं! इसीलिए पानी को जितना हो सके बर्बाद होने से रोकना चाहिए!
5) खेती के लिए उपयोगी:
खेती के लिए काफी मात्रा में पानी की आवश्यकता होती हैं क्योकि खाद्य पदार्थों को उगाने से लेकर बनाने तक के लिए पानी की जरूरत होती हैं ताकि खाद्य पदार्थों की कमी ना हो। इसी तरह खाना बनाने और खाना खाने के लिए भी पानी की आवश्यकता होती हैं! इसीलिए पानी को बचाना बहुत ही जरूरी हैं!
निष्कर्ष
इस प्रकार पृथ्वी पर पानी हमारे और दूसरे प्राणियों के लिए जीवन प्रदान करता हैं! जल ईश्वर द्वारा प्रदान किया हुआ मनुष्यों और दूसरे प्राणियों के लिए एक गिफ्ट की तरह हैं! जल के बिना कही भी जीवन की कल्पना भी नई की जा सकती! इसीलिए हमे जल की बचत आज से ही शुरू करनी चाहिए क्योकि जल हैं तो कल हैं कल हैं और आज हैं!